{"_id":"69b07769adc51b2fd80c3e21","slug":"the-body-of-an-80-year-old-man-was-found-in-a-field-rampur-news-c-282-1-smbd1027-165986-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत में मिला 80 वर्षीय वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत में मिला 80 वर्षीय वृद्ध का शव
Wed, 11 Mar 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन से लापता 80 वर्षीय वृद्ध का शव मंगलवार को एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार को राहगीरों ने ग्राम अशोकपुर के मजरा उलेहतापुर बाजार के निकट एक गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रहपुरा का माझरा गांव निवासी मोहनलाल (80) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मोहनलाल खेत की झोपड़ी में रहते थे और होली के दिन से लापता थे। उनके चार शादीशुदा पुत्र हैं।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना है और विक्षिप्त अवस्था में मिला है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद