फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The body of a young man was found hanging from a tree in the field

Rampur News: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree in the field
रामपुर। एक दिन पहले घर से निकले कस्बे के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी राजेश सैनी (32) का शव शुक्रवार सुबह एक खेत में पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की माैत का कारण पता नहीं चल सका है। सिंघाड़ियान निवासी राजेश सैनी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बाइक से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह केमरी स्थित रेलवे लाइन के पास खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने पेड़ पर फंदे से लटका शव देखा।
विज्ञापन

सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। शिनाख्त होने पर राजेश के परिजनों को जानकारी दी गई। माैके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed