फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The beep sound will break the drivers' nap, anti-sleeping device will prevent accidents.

Rampur News: बीप की आवाज से टूटेगी चालकों की झपकी, एंटी स्लीपिंग डिवाइस रोकेगी हादसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The beep sound will break the drivers' nap, anti-sleeping device will prevent accidents.
रामपुर। सर्दी का मौसम आने वाला है। कोहरे और धुंध की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन निगम जल्द ही बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाने जा रहा है। इसमें बीप की आवाज होने पर झपकी ले रहे चालकों की निद्रा टूटेगी और दुर्घटना होने से रुक जाएगी। पहले चरण में लखनऊ में डिवाइस लगाने का काम शुरू हुआ है। रामपुर डिपो की बसों में भी डिवाइस लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

लंबे रूटों वाली बसों में दो चालकों की तैनाती रहती है मगर रामपुर डिपो में एक-एक चालक ही मुहैया हो पा रहा है। परिचालकों की भी कमी है। ऐसे में लंबे रूटों पर दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। अक्टूबर माह के अंतिम दिनों से सर्दी का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। कोहरा और धुंध भी बढ़ जाती है। अधिकांश घटनाएं कोहरे में होती है। सबसे अधिक चालकों के झपकी लगने पर दुर्घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर अब परिवहन निगम सचेत हो गया है। निगम ने रोडवेज बसों में स्लीपिंग डिवाइस लगाने की योजना बनाई है। पहले चरण में लखनऊ में इस पर काम शुरू किया गया है। कई बसों में इनको लगा दिया गया है। इसके बाद अब धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी इसको लगाया जाएगा। स्लीपिंग डिवाइस लगाने से यदि चालक झपकी लेता है तो तुरंत यह डिवाइस चालक को अलर्ट कर देगी और दुर्घटना रोकी जा सकती है। रामपुर रोडवेज बसों में जल्द ही इस डिवाइस को लगाने के लिए टेंडर किया जाएगा और इसको लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे काम करती एंटी स्लीपिंग डिवाइस
एंटी स्लीपिंग डिवाइस हाइटेक सेंसर युक्त उपकरण है। यह बस के स्टेयरिंग व एक्सलरेटर से जुड़ा होता है। बस संचालन के दौरान यदि ड्राइवर कोई हरकत नहीं करता तो डिवाइस एक्टिवेट होकर बीप-बीप करने लगती है। इससे ड्राइवर अलर्ट हो जाता है। डिवाइस के जरिये बसों पर मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है। ड्राइवर के हरकत नहीं करने पर कंट्रोल रूम के अफसर भी फोन करके ड्राइवर को सचेत करते हैं।

------

लखनऊ में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाना शुरू की गई है। रामपुर में भी जल्द लगाए जाने की संभावना है। निर्देश मिलने के साथ इसको लगवाना शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को सुरक्षा दोनों मिलेगी।
-महेंद्र कुमार, एआरएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed