फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The attendance sheet for the entire month at CHC Shahbad went viral.

Rampur News: सीएचसी शाहबाद में पूरे महीने की भरी अटेंडेंस शीट वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The attendance sheet for the entire month at CHC Shahbad went viral.
शाहबाद। फरवरी में अभी कई दिन शेष हैं, लेकिन इससे पहले ही शाहबाद सीएचसी में पूरे महीने की हाजिरी लगा दी गई। यह अटेंडेंस शीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अटेंडेंस शीट वायरल होने के बाद सीएचसी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

फरवरी की 28 तारीख तक की हाजिरी पहले ही भरकर जिले को वेतन आहरण के लिए भेज दी गई है। अटेंडेंस शीट सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। वायरल शीट पर सीएचसी अधीक्षक की मुहर और हस्ताक्षर साफ तौर पर दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन

अटेंडेंस शीट बड़ी सावधानी के साथ भरी गई है, जिसमें रविवार को भी ध्यान में रखा गया है। इस वायरल अटेंडेंस शीट पर संबंधित कर्मचारी का नाम और पद भी अंकित है। हालांकि अटेंडेंस शीट 20 से 20 तारीख तक की बनती है और उसकी आधार पर वेतन बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


जो अटेंडेंस शीट वायरल हो रही है, उसके बारे में जानकारी नहीं है। हो सकता है कि होली से पहले इस महीने का वेतन जल्द आ जाए, इसलिए कुछ कर्मचारियों ने गलत तरीके से अटेंडेंस शीट भर दी हो। इसकी जांच कराई जाएगी। -मोहित रस्तोगी, सीएचसी अधीक्षक, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed