फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The assistant director inspected the urban areas, prepared the report

Rampur News: नगरीय क्षेत्रों का सहायक निदेशक ने किया निरीक्षण, तैयार की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
The assistant director inspected the urban areas, prepared the report
रामपुर। शुक्रवार को योजनाओं का निकाय स्तर पर जानकारी करने के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी रामपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने जिले का भ्रमण किया। इसके साथ ही कई योजनाओं की जानकारी भी ली और रिपोर्ट तैयार की। सुबह करीब 11 बजे के आसपास नगरीय निकाय सहायक निदेशक और शासन से नामित नोडल अधिकारी शालिनी तोमर रामपुर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने ईओ अवनीश कुमार के साथ रामपुर शहर के साथ, नगर पालिका परिषद बिलासपुर, नगर पंचायत केमरी व नगर पंचायत मसवासी का निरीक्षण किया गया, जिसमें सुबह छह से आठ बजे तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था देखी। नगर पंचायत केमरी में डंपिंग ग्राउंड को देखा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद रामपुर शहर में पहुंचकर वार्ड-12 का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ज्वालानगर स्थित निर्माण हो रहे स्ट्रीट वेंडर गलियारा और निर्माणाधीन बड़े नाले को देखा गया। नगर पंचायत मसवासी में एमआरएफ सेंटर, वेस्ट-टू कंपोस्टिंग पिट का निरीक्षण किया गया। वहीं पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से मिलकर योजना से मिल रहे लाभ के बारे जानकारी ली गई। इसके साथ ही नगर पंचायत मसवासी में कान्हा गोशाला व सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी व स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक संतोष गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed