फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The arbitrariness of private bus drivers causes traffic jams in Dadhiyal.

Rampur News: दढ़ियाल में प्राइवेट बस चालकों की मनमानी से लगता है जाम

Wed, 25 Mar 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of private bus drivers causes traffic jams in Dadhiyal.
दढ़ियाल। नगर के मुख्य तिराहे पर प्राइवेट बसों के अवैध अड्डे ने फिर से लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बस चालक मुख्य सड़क पर ही आड़ी-तिरछी बसें खड़ी कर यात्रियों को चढ़ाते-उतारते हैं। रोजाना टांडा बाजपुर मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों से कई बार की। कुछ दिन सुधार के बाद बस चालक पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं। व्यापारियों व राहगीरों ने आरोप लगाया है कि मुख्य मार्ग पर बसें खड़ी करने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी यही नजारा देखने को मिला। टांडा-बाजपुर मार्ग पर एक प्राइवेट बस को मुख्य सड़क पर ही खड़ा करके यात्रियों को चढ़ाया-उतारा जा रहा था। नगर निवासी किशोर, सईद, अकबर, चंदू आदि ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग से प्राइवेट बस अड्डे को तत्काल हटाया जाए तथा इसके लिए शहर के बाहर कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed