{"_id":"5bf1af33bdec2269b44466aa","slug":"tet-apllicant-after-showing-marksheet-found-intrance-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकपत्र न लाने पर नहीं दिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकपत्र न लाने पर नहीं दिया प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को बालिका इंटर कालेज किला में टीईटी परीक्षा देने के लिए जाते अभ्यर्थी। - अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कई अभ्यर्थी अंकपत्र एवं पहचान पत्र लेकर नहीं आए। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, जिसको लेकर हंगामा हो गया। पुलिस कर्मियों ने हंगामा करने वालों को शांत कराकर वापस भेज दिया।
रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक आदि), मूल अंकपत्र की प्रतिलिपि, प्रवेश पत्र लेकर आना था। लेकिन, कई अभ्यर्थी अपना अंकपत्र एवं पहचान पत्र भूल गए तो कोई सिर्फ फोटो कॉपी लेकर ही आ गया, जिसके चलते परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
इसको लेकर सेंट एंथनी, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्री, राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज, डिग्री कालेज समेत तमाम परीक्षा केंद्रों पर हंगामा हो गया। यह देख पुलिस कर्मी अलर्ट हो गए। उन्होंने हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को शांत कराया, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। अनुपस्थित अभ्यर्थियों में काफी तादाद में ऐसे लोग शामिल थे। परीक्षा केंद्र प्रभारियों ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज लेकर आना जरूरी था।