फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Terror of a ferocious dog; youths' noses mauled.

Rampur News: खूंखार कुत्ते का आतंक, युवक की नाक को नोचा

Sat, 20 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Terror of a ferocious dog; youths' noses mauled.
शाहबाद। क्षेत्र में खूंखार कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ढकिया गांव में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एक खूंखार कुत्ते ने आधे घंटे के भीतर तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में एक युवक की नाक बुरी तरह नोच ली, जिसके बाद उसे सर्जरी के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सबसे पहले कुत्ते ने गांव की नौ वर्षीय बालिका मोनिका के पैर में काट लिया। इसके कुछ देर बाद 19 वर्षीय भूपेंद्र यादव पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ते ने कपड़ों पर प्रेस कर रहे सुखपाल दिवाकर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि सुखपाल अपनी दुकान पर कपड़ों की प्रेस कर रहे थे। इसी दौरान कुत्ता उन पर झपट पड़ा और चेहरे पर हमला कर उनकी नाक नोच ली। अचानक हुए हमले से सुखपाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात में ही सुखपाल को सर्जरी के लिए संभल के चंदौसी ले जाया गया, लेकिन वहां सर्जरी नहीं हो सकी। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि आधे घंटे के भीतर तीन लोगों पर हुए हमलों से पूरे गांव में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से खूंखार कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार दिन में इसी कुत्ते ने कल्लू के बेटे गुलफाम का भी मुंह नोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed