{"_id":"58c9941b4f1c1b741132c03e","slug":"tension-between-two-groups00","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडपुरा में लाउडस्पीकर को लेकर दो समुदायों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडपुरा में लाउडस्पीकर को लेकर दो समुदायों में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र के भंडपुरा गांव में होली पर मंदिर के पास लगाए गए लाउडस्पीकर को नहीं उतारने पर दो समुदाय के लोगों में तनाव हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर उतरवा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भय दिखाया तो गांव के लोग शांत हो गए।
शहजादनगर थाना क्षेत्र केे गांव भंडपुरा में होली के मौके पर मंदिर के पास पीपल के पेड़ पर लाउडस्पीकर लगाकर भजन चलाए जा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने त्योहार पर लाउडस्पीकर लगाने का विरोध नहीं किया। लेकिन होली बीतने के बाद भी लाउडस्पीकर बजाते रहने पर गांव के कुछ युवकों ने मंगलवार की रात लाउडस्पीकर को बैटरी की चिमटी निकालकर बंद करा दिया। इसके बाद पुजारी से कहासुनी हो गई। इसको लेकर बुधवार को गांव में तनाव जैसे हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सफी अहमद ने इसकी सूचना तत्काल शहजादनगर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकर को तुरंत उतरवा दिया। पुलिस ने लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद गांव वाले शांत हो गए। पुलिस ने लाउडस्पीकर की चिमटी निकालने वाले युवकों को भी बुलाकर झगड़ा करने पर चेतावनी दी। इसके बाद गांव के लोग शांत हो गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में फिलहाल दोनों समुदाय के लोग शांत हैं।
विज्ञापन