{"_id":"614a2a358ebc3eb3b354c172","slug":"ten-feet-long-leoperd-seen-rampur-news-mbd4034939104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नदी घाट पर दिखा दस फिट लंबा मगरमच्छ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नदी घाट पर दिखा दस फिट लंबा मगरमच्छ, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। रामगंगा पुल पर खेतों पर काम कर रहे किसानों को घाट पर मगरमच्छ दिखाई दिया। घाट पर मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र में यह सूचना आग की तरह फैल गई और रामगंगा का पुल और नीचे घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और घाट से सभी को दूर रहने के लिए कहा।
मंगलवार देर शाम को खेत पर काम कर रहे किसानों को अचानक रामगंगा घाट पर 10 फिट लंबा मगरमच्छ दिखाई दे गया। मगरमच्छ को देखकर किसानों में हड़कंप मच गया। रामगंगा पार पशुओं के लिए चारा लेने गए लोगों को किसानों ने शोर मचाकर सूचना दी। जिसके बाद रामगंगा पार गए किसान भी रुक गए। रामगंगा घाट पर मगरमच्छ होने की सूचना आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे। मगरमच्छ कभी घाट पर आता तो कभी पानी के अंदर चला जाता। मगरमच्छ होने की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामगंगा घाट में मगरमच्छ होने की सूचना आसपास के गांवों में पहुंचा दी और रामगंगा नदी में न घुसने की लिए लोगों से कहा गया। वहीं, अब से पंद्रह दिन पूर्व से क्षेत्र के किशनपुर गांव स्थित राम गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम भी पहुंची थी। लेकिन, वह टीम उसे नहीं पकड़ सकी थी। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि किशनपुर से तैरता हुआ यह मगरमच्छ रामगंगा घाट पर आ पहुंचा है।