फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   temperature fell due to rain

पिछले साल की तुलना में 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा 20 जून का तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
temperature fell due to rain
रामपुर। मानसून के समय से पहले दस्तक देने से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम में परिवर्तन हो गया है। पिछले साल की तुलना में 20 जून को इस बार अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश थम-थम कर हो रही। तीन दिन से बारिश होने से जहां जनजीवन जलभराव व अन्य समस्याओं के चलते प्रभावित हुआ है तो वहीं गर्मी से लोगों को राहत मिली है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले साल 20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। बारिश से बदले मौसम में ज्येष्ठ माह की गर्मी में भी लोगों को राहत मिली है। जिले में शनिवार की आधी रात के बाद भी बारिश हुई और रविवार को बादल छाए रहे। कई जगह बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी जिले में बारिश की संभावना है जबकि मंगलवार से मौसम साफ हो सकता है। हालांकि शनिवार 26 जून को भी एक बार फिर जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed