फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tehsildar wrote by pasting a notice on the office that the entry of brokers is prohibited here

Rampur: तहसीलदार ने कार्यालय पर नोटिस चस्पा कराया, लिखा- यहां दलालों का प्रवेश वर्जित है

Mon, 16 Jan 2023 10:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Jan 2023 10:29 PM IST
सार

तहसील में तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्रा के कार्यालय के बाहर गेट पर दो नोटिस चस्पा हैं। जिसमें एक नोटिस में दलालों का प्रवेश वर्जित है आज्ञा से तहसीलदार बिलासपुर।

विज्ञापन
tehsildar wrote by pasting a notice on the office that the entry of brokers is prohibited here
तहसीलदार ने कार्यालय के बाहर गेट पर नोटिस चस्पा कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्रा ने अपने कार्यालय के गेट पर दलालों का प्रवेश वर्जित है का नोटिस चस्पा कर दिया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील में तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्रा के कार्यालय के बाहर गेट पर दो नोटिस चस्पा हैं। जिसमें एक नोटिस में दलालों का प्रवेश वर्जित है आज्ञा से तहसीलदार बिलासपुर तथा दूसरे नोटिस में जनता से मिलने का समय प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक लिखा हुआ है। 
विज्ञापन


इसके अलावा तहसीलदार के द्वारा जाति प्रमाण पत्र आय व निवास प्रमाण पत्र के निर्धारित शुल्क मात्र तीस रुपये जमा करने तथा अविवादित दाखिल खारिज आदि मामलों में किसी को कोई भी शुल्क न देने की बात कही गई है। तहसीलदार ने कहा है कि अगर कोई भी कर्मी किसी से अवैध रूप से शुल्क वसूलता है तो वह तुरंत उन्हें बताएं, ताकि वह संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed