{"_id":"630e697870c22143a4128204","slug":"tehera-brother-fell-in-a-scuffle-over-the-transaction-in-partnership-with-the-truck-died-swar-news-mbd43948472","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की साझेदारी में लेनदेन को लेकर धक्का-मुक्की में तहेरा भाई गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की साझेदारी में लेनदेन को लेकर धक्का-मुक्की में तहेरा भाई गिरा, मौत
विज्ञापन

मसवासी (रामपुर)। बिजारखाता गांव में ट्रक की साझेदारी खत्म होने के बाद रकम के लेनदेन को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान तहेरा भाई नीचे गिर गया और मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस चौकी मसवासी अंतर्गत बिजारखाता गांव में मंगलवार की दोपहर यह घटना घटी। बताते हैं कि रिजवान (42) पुत्र जाफर अली और उसके चचेरे भाई रुऊफ पुत्र मोहम्मद अली ने पार्टनरशिप में ट्रक खरीदा था। काफी समय तक पार्टनरी चली। बाद में इन्होंने पार्टनरी खत्म कर ली। परिजन का आरोप है कि हिसाब-किताब हुआ तो रऊफ द्वारा रिजवान को सात लाख रुपये कुछ माह बाद देना तय हुए थे। समय सीमा बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं मिला। बताते हैं कि कई बार रिजवान ने अपनी रकम मांगी लेकिन टाल मटोल होती रही।
मंगलवार को रिजवान अपनी ई रिक्शा लेकर रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर खड़ा था। वहां चचेरा भाई रऊफ भी था। प्रत्यक्षदिर्शयों के अनुसार रिजवान ने उससे अपनी रकम मांगी। इनके बीच कहासुनी होने लगी। रऊफ का कहना था कि हिसाब गलत हुआ है अब दोबारा हिसाब होगा। इस बात को लेकर विवाद तूल पकड़ गया। धक्का-मुक्की के चलते रिजवान अपनी ई रिक्शा से नीचे गिर गया। वह ऐसा गिरा की फिर नहीं उठ सका। यह स्थिति देखकर रऊफ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी सायरा मौके पर पहुंच गई। उसने अपने भाई की मदद से पति को उठाया और वाहन से उत्तराखंड के बाजपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही पत्नी सायरा बेसुध हो गई। रिजवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल शरद मलिक और चौकी प्रभारी श्रीपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच आरोपी और उसका परिवार घर में ताला डालकर फरार हो गए। समाचार भेजे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
दुबई में मौत की सूचना मिली तो फफक-फफक कर रो पड़ा बेटा
मसवासी। मृतक रिजवान के दो भाई दुबई में काम करते हैं। उनके साथ ही उसका बेटा फरहान भी काम कर रहा है। जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तो वह वीडियो कॉलिंग के दौरान फूट-फूट कर रोने लगे। तीसरा भाई दिल्ली में टेलरिंग करता है। भाई की मौत का गहरा सदमा लगा है। बताते हैं कि भाईयों के बीच बहुत स्नेह रहा है। बताया जाता है कि दुबई से दोनों भाई और बेटा तत्काल में टिकिट कराकर स्वदेश के लिए फ्लाइट पकड़ चुके हैं। इधर, पत्नी सायरा और बेटी सहित मां का भी रोते-रोते बुरा हाल है।