फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teenager died in accident

डिवाइडर से टकराई बाइक, किशोर की मौत.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
teenager died in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक जाने माने मिठाई कारोबारी के बेटे की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले आए। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी देवेंद्र अग्रवाल की शहर में रवि स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। उनका बेटा शुभ अग्रवाल (17) नैनीताल स्थित जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं का छात्र था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। बुधवार सुबह शुभ पास में ही रहने वाले अपने दोस्त विधान (18) के साथ क्रिकेट खेलने रोशन बाग गया था। दोनों क्रिकेट खेलकर शुभ के पिता की बाइक से वापस घर जा थे। बाइक शुभ चला रहा था, हालांकि उसके पास न तो लाइसेंस था और न ही हेलमेट लगाए था। रास्ते में आंबेडकर पार्क के निकट जौहर अली मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शुभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विधान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरो ने हादसे में घायल विधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने हुए थे। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए। घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार बाइक शुभ चला रहा था और उसकी आयु 17 साल थी, लिहाजा उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed