फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teenager awered for vaccination

कोरोना से बचाव में कारगर टीकाकरण के लिए युवा-किशोर भी कर रहे लोगों को जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
teenager awered for vaccination
रामपुर। टीकाकरण से ही कोरोना का सुरक्षा कवच तैयार होगा। पिछले साल युवा तो इस साल किशोरों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। जिले में युवाओं के टीकाकरण में पहली और दूसरी डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। किशोरों को पहली डोज का 98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है जबकि इनमें से 94 प्रतिशत ने दूसरी डोज भी ले ली है।
विज्ञापन

ऐसे में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाकर युवा और किशोर बाकी लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। किसी ने रिश्तेदार की कोरोना संक्रमण से मौत हो जाने के बाद तो किसी ने गांव-गांव में टीकारकरण शिविर लगाकर, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को कोरोना से बचाव से टीकाकरण को लेकर प्रेरित किया।
विज्ञापन

000
देश-विदेश में कोरोना से हो रही मौतों ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया। जैसे ही कोरोना का टीका आया और स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगवाने शुरू किए तो मैंने टांडा सीएचसी प्रभारी से मिलकर अपने निवास पर टीकाकरण कैंप लगवाया और अपने मोहल्ले के साथ ही विभिन्न मोहल्लों के करीब दो हजार लोगों का टीकाकरण करवाया। - मोहम्मद राशिद, निवासी टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कोरोना की पहली लहर में मेरे एक रिश्तेदार का देहांत हो गया था। इसके बाद कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज आई। तब मैंने सोच लिया था कि लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करूंगा और लोगों को टीकाकरण केंद्र लेकर जाऊंगा। मैं अब तक चार सौ लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण करा चुका हूं। - जहीर जिया, निवासी हाजीपुरा टांडा
000
मैं स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम अहरो, टेहरी ख्वाजा, सिसोना, मंसूरपुर, बमनपुरा, बलखेड़ा,महतोष, ईश्वरपुर, खजुरिया, कनकपुर, करसोला, करसौली आदि गांवों में गया और लोगों को घरों से बुलाकर गांवों में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कैंपों में पहुंचाया। इसके साथ ही लगातार कोरोना से बचाव की जानकारियां भी दी। मैं अब तक करीब 11 सौ से अधिक लोगों के टीके लगवा चुका हूं। इस कार्य में मुझे सभी ग्रामीणों का सहयोग मिला है। - रवि कुमार निवासी मोहल्ला आनंदनगर, बिलासपुर
000
मैंने निडर होकर कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन लगवाई और इसके बारे में फैलाई जा रही अफवाहों से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। जब युवाओं और किशोरों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब मैंने वैक्सीन लगवाने के लिए घर-घर जाकर प्रेरित किया। मोहम्मद अरजान, पंजाबी कॉलोनी स्वार
000
कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में एक भ्रम था। जिस कारण लोग कम वैक्सीन लगवा रहे थे। इसको लेकर ही मैं गांवों में गया और उस भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। जिसके बाद मैंने ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा और गांवों में वैक्सीन के लिए टीकाकरण केंद्र बनवाया। जिसका असर हुआ कि लोग भ्रम को दूर कर वैक्सीन लगवाने टीकाकरण केंद्र पर आए। - धर्मेद्र राजपूत, गंगापुर कदीम, मिलक

000
कोरोना की वैक्सीन आने के बाद मैंने लगातार सोशल मीडिया पर जागरुक किया। इसके साथ ही जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई थी। उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। जिससे लोग जागरूक हो सकें और वैक्सीन लगवाए। क्योंकि सोशल मीडिया का काफी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। - सुरेंद्र कुमार लोधी, ग्राम कोयली, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed