{"_id":"6a29c0172acfd4c014007d59","slug":"teenager-accuses-father-of-harassment-rampur-news-c-282-1-smbd1027-173024-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोर ने पिता पर प्रताड़ना का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोर ने पिता पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
Thu, 11 Jun 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
मिलक। नगर में एक किशोर के लापता होने और मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। तलाश किए गए नाबालिग ने अपने पिता पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया। वहीं, पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कोतवाली प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और आत्मदाह की चेतावनी दी है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग कुछ दिन पहले घर से लापता हो गया था। मंगलवार को तलाश होने के बाद उसने पिता पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लिखित बयान दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया।
देर रात पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि कोतवाली प्रभारी उनके बच्चे को उनसे दूर करना चाहते हैं। उन्होंने कोतवाली गेट पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मनीराम ने बताया कि नाबालिग ने अपनी इच्छा से लिखित बयान दिया था और उसे विधिक प्रक्रिया के तहत उसकी बहन को सौंपा गया है। कानून का उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।