फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teenage girl who came to study in coaching was kidnapped, report filed against three

Rampur News: कोचिंग पढ़ने आई किशोरी का अपहरण, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who came to study in coaching was kidnapped, report filed against three
धमोरा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोचिंग में पढ़ने आई किशोरी का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। आरोपी किशोरी को कार से बरेली हाइवे पर ले गए और किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। बाद में एक पुल के नीचे कार रोककर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कार सवार तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी सहेली के साथ बृहस्पतिवार दोपहर कोचिंग में पढ़ने आई थी। कोचिंग के बाद दोनों देर शाम को घर जाने के लिए ज्वालानगर पुल के नीचे सवारी का इंतजार कर रही थी। इस बीच किशोरी की सहेली के जान पहचान के तीन युवक कार लेकर आए। जान-पहचान होने के कारण तीनों ने किशोरी की सहेली को कार में बैठा लिया। जिस पर किशोरी ने बैठने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने किशोरी को जबरदस्ती कार में बैठाया और दोनों को बरेली हाइवे की तरफ ले गए। आरोपी रास्ते में चलती कार में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कार को मगरमऊ पुल के नीचे रोक लिया। इस दौरान आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। यह देख किशोरी की सहेली ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर छोड़कर फरार हो गए। बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शादी की मडैया गांव निवासी अयान, कासिम और नवेद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed