फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teenage girl, hurt by boyfriend's assault, commits suicide by consuming poison

Rampur News: प्रेमी की मारपीट से आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl, hurt by boyfriend's assault, commits suicide by consuming poison
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी व उसके भाई को उसके प्रेमी ने अपने तीन साथियों की मदद से उसके घर में घुसकर मारा-पीटा, जिससे आहत होकर किशोरी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी का ग्राम मानपुर ओझा निवासी कैलाश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजन कैलाश को अपने घर के आसपास आने से मना कर रहे थे। एक मई को किशोरी का अपने प्रेमी कैलाश से किसी बात को लेकर कोई विवाद हो गया।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कैलाश अपने पिता रमेश व दो दोस्त उदय व आकाश के साथ उनके घर आ गया। आरोप है कि चारों ने किशोरी व उसके भाई को मारा-पीटा। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि रात में किशोरी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जीत सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से चारों के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में पिता ने बताया है कि मेरी बेटी का कैलाश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनकी आपस में लड़ाई हुई थी। शुक्रवार की शाम को वह मेरे घर आया और बेटी और मेरे साथ मारपीट की। इससे दुखी होकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed