{"_id":"6a1f2ca4eb377dfa910710db","slug":"teenage-girl-falls-from-roof-while-trying-to-escape-from-monkeys-seriously-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1027-172375-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिरी किशोरी, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिरी किशोरी, गंभीर घायल
Wed, 03 Jun 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र के लोधीपुर रामनगर गांव में बंदरों के आतंक के चलते एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। छत पर कपड़े सुखाने गई किशोरी बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी 16 वर्षीय रिंकी मंगलवार को अपने घर की छत पर कपड़े डालने गई थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड छत पर पहुंच गया। बंदरों को अपनी ओर आते देख किशोरी घबरा गई। उसने खुद को बचाने के लिए वहां से हटने का प्रयास किया, लेकिन अफरा-तफरी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई।
घायल अवस्था में पड़ी रिंकी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड अक्सर घरों की छतों पर पहुंच जाते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। कई बार महिलाएं और बच्चे उनके डर से छतों पर जाने से भी कतराते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।