फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teams will go from village to village to create awareness about prevention of communicable diseases

Rampur News: गांव-गांव जाकर संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Teams will go from village to village to create awareness about prevention of communicable diseases
रामपुर। बारिश शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लाेगों को जानकारी देंगी। इसके साथ बारिश में जमा होने वाले पानी से पनपने वाली बीमारियों को दूर करने की सलाह भी दी जाएगी।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों में मलेरिया, डेंगू के अलावा चिकनगुनिया, एलर्जी होती है, जिससे सावधानी बरतने के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे। एक जुलाई से अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत आशाओं को भी लगाया जाएगा। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने कहा कि संचारी रोगों से निपटने के लिए जिला अस्पताल में सभी इंतजाम हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाई योजना
बिलासपुर। संचारी रोग नियंत्रण के लिए खंड विकास कार्यालय सभागार में ब्लॉक टास्क फोर्स की ओर से पंचायत सहायकों की एक बैठक की गई। इसमें निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से प्रत्येक गांव में बैठकें करें। घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करें तथा जागरूकता फैलाएं। बैठक में बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने सहायकों से गांवों में साफ-सफाई, दवा छिड़काव आदि पर भी विशेष नजर रखने के लिए कहा। बैठक में एडीओ आईएसबी आलोक सक्सेना, ग्राम विकास अधिकारी नवीन आर्य तथा ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed