फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teamorgonise

भ्रष्ट अफसरों की पहचान के लिए टीम बनाई

Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
teamorgonise
विधायक राजबाला

विज्ञापन

मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजबाला ने कहा कि जिले में कुछ अफसर अब भी भ्रष्टाचार की दलदल में फंसे हुए हैं। ऐसे अफसर सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। इन अफसरों को अब सुधरना होगा, नहीं तो इनके खिलाफ कार्रवाई करवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अफसरों के चिन्हीकरण के लिए उन्होंने पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम लगाई है। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अफसरों को जेल भिजवाने की कार्रवाई की जाएगी।      


भाजपा विधायक राजबाला ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में योगी सरकार है जोकि सिर्फ और सिर्फ जनता के हितों और गरीबों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इसके बावजूद कुछ अफसर सरकार की छवि को खराब करने के लिए अभी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। थाने, तहसील, ब्लॉक हर सरकारी संस्थान से शिकायतें मिल रहीं हैं। इसलिए ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों को चिन्हित करने के लिए हर विभाग में पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम निगरानी     करेगी। जो भ्रष्ट अफसरों के बारे में अवगत कराएंगी। जिसके बाद इन भ्रष्ट  अफसरों के खिलाफ मुख्यमंत्री स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं के उत्थान से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए वह खुद गांव-गांव भ्रमण करेंगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता, दिलीप लोधी मौजूद रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed