फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team of tanda won the football match

टांडा ने रुद्रपुर की टीम को 5-2 से हराया कर किया ट्रॉफी पर कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया।विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और दस हजार रुपये इनाम में दिए गए।

विज्ञापन
team of tanda won the football match

विस्तार

रामपुर। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता आकाश सक्सेना भाजपा ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले हाफ में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए रुद्रपुर की टीम ने कुछ ही समय में एक गोल कर दिया। थोड़ी देर में रिटर्न करते हुए टांडा की टीम ने जवाब में गोल कर बराबर कर दिया और पहला हाफ खत्म होने के अंत तक टांडा ने दो गोल कर दिए। जिससे स्कोर 2-1 की बराबरी पर पहुंच गया। दूसरा हाफ शुरू हुआ तो उसमें टांडा की तरफ से लगातार तीन गोल कर स्कोर 5-1 हो गया। जवाब में रुद्रपुर की टीम ने एक गोल किया और स्कोर 5-2 रह गया। रुद्रपुर की तरफ से पहले हाफ में गोल करने पर ऐसा लगा कि शायद रुद्रपुर तेज खेल का प्रदर्शन करेगी पर टांडा के खिलाड़ी अमन ने लगातार दो गोल मार कर मैच अपनी टीम के नाम कर लिया। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और दस हजार रुपये इनाम में दिए गए। उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये दिए गए। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज सैजनी नानकार के प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर के प्रधानाचार्य नफीस खान और भारती के अध्यक्ष तुषार शर्मा, राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षक जावेद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed