फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team has inpected district hospital

कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
team has inpected  district hospital
रामपुर। केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स(एनक्यूएएस) की कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

अस्पतालों के कायाकल्प को लेकर शासन गंभीर है। हर साल अस्पतालों का भौतिक सत्यापन कराया जाता है। इस बार नए सिरे से अस्पतालों का सत्यापन किया जाना है। शासन से रामपुर जिला अस्पताल में कायाकल्प टीम का बुधवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम में मुरादाबाद से आए डॉ.आरिफ और डॉ.रजनीश चौधरी ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी विभाग, ओटी लैब, दवा कक्ष, पर्चा वितरण कक्ष के साथ साफ-सफाई को चेक किया। इस दौरान टीम ने हेड हाइजीन, बायो मेडिकल वेस्ट के साथ ही इंफेक्शन कंट्रोल के बारे में जानकारी ली। वहीं, टीम द्वारा ग्रीन अस्पताल क्लीन अस्पताल के उद्देश्य पर काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ.प्रशांत सिंह, मेंट्रन आईसीएन रेखा रानी और एचडी मैनेजर अनुभव भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed