{"_id":"664be323f0d2efa0ba0b45b5","slug":"teachers-should-serve-the-society-by-staying-healthy-rampur-news-c-282-1-rmp1004-122139-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वस्थ रहकर समाज की सेवा करें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वस्थ रहकर समाज की सेवा करें शिक्षक
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय शिक्षा संघ की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संघ से जुड़े शिक्षकों में एकता होनी जरूरी है। सेवानिवृत्त होकर शिक्षक समाज सेवा के कार्य से जुड़ें।माला रोड स्थित सुहाग पैलेस में शिक्षक संघ की ओर से इस वर्ष सेवानिवृत हुए छह राजकीय शिक्षकों व प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। इसमें राजकीय बाकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम, डॉ. अनीस अहमद, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज की पूनम सक्सेना, राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद के वृंदावन व हरिद्वारी लाल श्रीवास्तव को संघ के पूर्व प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने स्मृति चिह्न देकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि परिवार की एकता को बनाए रखने के लिए सभी जागरूक संगठन साथियों को त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि असरार अहमद ने कहा कि हमें कभी भी सेवानिवृत होकर अपने दायित्व से मुक्त होने की आवश्यकता नहीं है। बस कार्य का क्षेत्र बदल जाता है और स्वतंत्र भाव से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है।
मुख्य वक्ता राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता बांदूराम गंगवार ने कहा कि व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह करके जीवन को जीना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने वित्त का उचित प्रबंध कर सेवानिवृत्ति के बाद जीवन को आदर्श रूप से जीने की प्रति संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हामिद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार गौतम, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रचना चतुर्वेदी के संयोजन, जिलाध्यक्ष रामचंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें डॉ. फैजान सई, अतुल कुमार, लालता प्रसाद गंगवार, राज कुमार, रमेश चंद्र गंगवार, अतहर अहमद, सुधीर कुमार यादव, रशीद मियां, शिव शंकर, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, वंदना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।