{"_id":"591f4b0e4f1c1bd520f25604","slug":"teachers-protest-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ गरजे शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ गरजे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Sat, 20 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वेतन रोकने और निलंबित करने की कार्रवाई किए जाने से नाराज शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर बीएसए के साथ ही वित्त लेखाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वेतन रोकने समेत असमय निलंबित किए जाने के खिलाफ उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक शुक्रवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे,जहां पर उन्होंने बीएसए के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन दिया। बीएसए के साथ ही वित्त लेखाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि परिषदीय अध्यापकों के वेतन से एनपीएस कटौती नहीं की जाए। शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
जबरन शिक्षकों का वेतन रोका जा रहा है और निलंबित किया जा रहा है। यह उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। एनपीएस की कटौती में शिक्षकों की सेलरी से नहीं की जाए। अगर संघ की मांग पूरी नहीं की जाती तो शिक्षक धरना -प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.राजवीर सिंह, जिला महामंत्री कमर इस्हाक, एमपी सिंह, रविंद्र सिंह, मुस्तफा अली, मनोज गंगवार, हंस लाल, उपासना आनंद, मोहित सक्सेना, छत्रपाल सिंह, रविंद्र गंगवार, राम बहादुर, मुन्ना, सुख लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन