फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teachers met bsa

शिक्षकों के एरियर की मांग को लेकर बीएसए मिलेगा प्रतिनिधि मंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
teachers met bsa
रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ पाठक के आवास ज्वालानगर में हुई।
विज्ञापन

बैठक में महासंघ के जिला अध्यक्ष रवेन्द्र गंगवार ने कहा कि जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार होगा। जिसमें महासंघ के प्रति आस्था व निष्ठावान शिक्षकों को पदाधिकारी बनाया जाएगा जो शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहें। साथ ही जिन ब्लॉक में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन हुआ है उनमें जल्द सदस्यता अभियान चलाकर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान महासंघ की प्राथमिकता में है। शिक्षकों का शोषण महासंघ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। 69000 भर्ती शिक्षकों का एरियर के लिए जल्द जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वा वित्त एवं लेखाधिकारी से महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मिलकर जल्द से जल्द एरियर भुगतान की मांग करेगा। बैठक में महामंत्री विपेंद्र कुमार,लालता प्रसाद, गौरव गंगवार, सुधीर शर्मा, निर्मल चंद्र राय, विनोद कुमार, अजय कुमार, अभिनव सक्सेना, राकेश कुमार, हरीश गंगवार, डॉक्टर वसीम अहमद, राजेंद्र सिंह, सोनी गुप्ता, सादिया महमूर, वाणी मेहरोत्रा, गीता कुमारी, लता पाल, रफत बेगम, उजाला परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed