फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teachers demanded pension for demandent

कोरोना से मृत शिक्षकों के आश्रितों को पेंशन दिलाने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
teachers demanded pension for  demandent
रामपुर। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कोरोना से मृत शिक्षकों व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन भुगतान की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डा. राजवीर सिंह, महामंत्री अंजुम स्नेही सक्सेना, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता और यूटा के महामंत्री अखिल शर्मा ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का आरोप था कि बीएसए और लेखा अधिकारी का पद समान स्तर का है। एक शिक्षा विभाग के नियंत्रण में हैं तो दूसरा वित्त विभाग के नियंत्रण में है। लेखा अधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन न होने से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि लेखा अधिकारी ज्यादातर फाइलें अपने पास ही रोके रहते हैं। शिक्षक संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त 44 शिक्षकों की पेंशन आज तक नहीं मिल रही है। साथ ही इस वर्ष कोरोना काल में मृत 21 शिक्षकों के आश्रितों को समय से पारिवारिक पेंशन दिलवाने की भी मांग की। जबकि वित्त लेखाधिकारी केएल सारस्वत ने बताया कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 44 शिक्षकों में से 42 शिक्षकों की पेंशन की फाइल उनके कार्यालय से मुरादाबाद एडी पेंशन कार्यालय भेजी जा चुकी हैं। इसके साथ ही एक फाइल मिलक एबीएसए कार्यालय स्तर से लंबित हैं, जबकि एक फाइल एक-दो दिन पहले प्राप्त हुई है, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ सेवानिवृत्त 42 शिक्षकों की जीपीएफ का भुगतान किया जा चुका है। शेष दो का भुगतान कोषागार स्तर से एक-दो दिन में हो जाएगा और कार्यालय स्तर पर इनका सभी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed