फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers demanded a high-level inquiry into the adjustment.

Rampur News: शिक्षकाें ने की समायोजन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers demanded a high-level inquiry into the adjustment.
शिक्षकों ने बीएसए पर लगाया नियम विरुद्ध समायोजन करने का आरोप, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में हुए 117 शिक्षकों के समायोजन के खिलाफ शिक्षकाें ने बीएसए कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
शिक्षक सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि तैनाती नियमावली के अनुसार एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में पदस्थापना काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जानी चाहिए, जिसमें दिव्यांग शिक्षकों को प्रथम वरीयता, महिला शिक्षकों को द्वितीय वरीयता तथा पुरुष शिक्षकों को अंतिम वरीयता दिए जाने का स्पष्ट प्रावधान है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जारी की गई सूची में इन नियमों का पूर्णता उल्लंघन करते हुए विद्यालयों का आवंटन मनमाने ढंग से किया गया है। समायोजन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर की जानी थी, जिसके लिए बीईओ से प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए। पूर्णता दरकिनार कर मनमाने ढंग से आदेश निर्गत कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही ब्लॉक में समायोजन संभव होने के बावजूद शिक्षकों को अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही विद्यालयों के विलय के बाद जो विद्यालय पूर्णता बंद हो चुके हैं अथवा अस्तित्वहीन हैं, उनमें भी दो-दो शिक्षकों की तैनाती दर्शाई गई है, जो मानव संसाधनों के गंभीर दुरुपयोग को दर्शाता है।
आरोप लगाया कि बीएसए ने नियम विरुद्ध तरीके से शिक्षकों का समायोजन किया है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अंजुम स्नेही सक्सेना, रवेंद्र गंगवार, महेंद्र प्रताप सिंह, सतीश गिरोह, भानु प्रताप सिंह, रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।
---------------
रिलीव वरिष्ठ लिपिक पर लगाया कार्यालय में कार्य करने का आरोप
रामपुर। शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक का राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय स्थानांतरण हो चुका है। इसके बावजूद वे अटैचमेंट के माध्यम से निरंतर कार्यालय में कार्य करते रहे। जबकि नवंबर 2025 में शासन की ओर से अटैचमेंट समाप्त कर दिए जाने के पश्चात भी वे प्रतिदिन कार्यालय आकर विभिन्न पटलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि वरिष्ठ लिपिक ने बीएसए को अपने प्रभाव में लेकर कार्यालय कार्यों पर अनुचित नियंत्रण स्थापित कर रखा है।
----------------------
यूटी ने की समायोजन निरस्त की मांग
रामपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने समायोजन के खिलाफ समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि समायोजन बिना काउंसलिंग प्रक्रिया और रिक्त विद्यालयों की सूची जारी किए बिना किया गया। साथ ही दिव्यांग व महिला शिक्षकों को प्राथमिकता नहीं दी गई। शिक्षकों ने सूची निरस्त कर पारदर्शी तरीके से समायोजन प्रक्रिया पर विचार करने की मांग की है। इस मौके पर हेमलता सिंह, राम चंद्र, राजीव कश्यप, अमित त्यागी, अन्नू सिंह, कुलसुम परवीन, दीप्ति टम्टा, अनीता, हेमा जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद


----------------------
शिक्षकों की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। शिक्षकों का समायोजन नियमों के तहत किया गया है। अगर किसी भी शिक्षक को समायोजन से परेशानी है तो वह कार्यालय आकर अपनी समस्या बता सकता है। जिस पर कमेटी की ओर से विचार किया जाएगा। -कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed