फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers asked for time to give their reply

Rampur News: शिक्षकों ने अपना जवाब देने को मांगा वक्त

Tue, 23 Sep 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers asked for time to give their reply
रामपुर। अनियमित तरीके से वेतन का भुगतान पाने वाले सात शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग की ओर से वसूली की कार्रवाई से पहले इन शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। शिक्षकों ने भी अपना जवाब देने के लिए वक्त मांगा है। विभाग ने जल्द से जल्द अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन

अनियमित त रीके से वेतन पाने का यह मामला बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है। नौ जून 2014 को शासन द्वारा आदेश दिया गया था कि जिसकी पदोन्नति एक जनवरी 2006 से एक दिसंबर 2008 के बीच हुई है ,उन शिक्षकों को पदोन्नति की तिथि से 17140 का वेतनमान मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद में इस तिथि के बाद पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों के विकल्प तत्कालीन बीएसए एसके तिवारी ने निरस्त कर दिए थे। इसे लेकर कुछ शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी परंतु कोर्ट द्वारा कोई निर्णय नहीं दिया गया और यह प्रकरण अभी भी लंबित है। आरोप था कि मई 2018 में इन शिक्षकों ने लेखा कार्यालय से संपर्क स्थापित कर अपने वेतन में 17140 का लाभ अंकित कर लिया। इसकी शिकायत जब शासन से शिकायत की गई तब शासन द्वारा ऑडिट टीम भेजकर इसका निरीक्षण जुलाई 2021 में कराया गया था, जिसके आधार पर जनपद के सात शिक्षकों का भुगतान नियम विरुद्ध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडिट की रिपोर्ट वित्त नियंत्रक बेसिक द्वारा महानिदेशक को प्रेषित की गई थी। शासन ने 29 जुलाई 2025 में बुलाई गई समीक्षा बैठक में इस विषय पर गहन चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में बीएसए और वित्त एवं लेखा अधिकारी को विशेष हिदायत देकर उन्हें आठ अगस्त को फिर से तलब किया। इसमें वित्त एवं लेखा अधिकारी ने इन शिक्षकों को हुए अधिक भुगतान और वर्तमान सही मूल वेतन की जानकारी दी गई और अग्रिम कार्रवाई के लिए बीएसए को अधिकृत बताया।

वित्त एवं लेखा अधिकारी की आख्या पर बीएसए ने माह अगस्त से इनका वेतन संशोधन कर दिया। अब एक से 10.22 लाख रुपये,जबकि पांच शिक्षिकाओं से 10.02 लाख रुपये और एक अन्य शिक्षिका से 9.71 लाख रूपये की वसूली की जानी है। कुल मिलाकर करीब 70 लाख रूपये की वसूली की जानी है। इस बीच सातों शिक्षकों ने इसको लेकर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा है। बीएसए की ओर से एक सप्ताह का समय दिया गया है। जवाब आने के बाद ही वसूली की कार्रवाई होगी। बीएसए कल्पना देवी के मुताबिक इस मामले में शिक्षकों का वेतन संशोधित कर दिया गया है। साथ ही इन सबको को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया है।मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed