फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teacher suspend

तीन शिक्षक सस्पेंड, छह का वेतन रोका

Tue, 16 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन की शिकायत पर दो हेडमास्टर समेत तीन और शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, छह शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। बीएसए ने एनपीआरसी से भी जवाब-तलब किया है। शिक्षकों के गैरहाजिर होने की शिकायतों से निपटने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई हेल्पलाइन सेवा कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन



हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के बाद अब तक एक दर्जन शिक्षकों को सस्पेंड किया जा चुका है। इसके बाद भी शिक्षक सुधर नहीं रहे हैं। हेल्पलाइन पर शाहबाद क्षेत्र के युसूफनगर गांव के प्रधान ने शिकायत की थी कि गांव के स्कूल में शिक्षक समय पर नहीं आते हैं। इस पर खंड शिक्षाधिकारी को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन



यहां पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व हेडमास्टर गायब थे, जिस पर बीएसए ने हेडमास्टर मनोज कुमार व महेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा रघुनाथपुर गांव के स्कूल के इंचार्ज हेडमास्टर सर्वजीत सिंह को भी निलंबित कर दिया। युसुफनगर के शिक्षक महबूब अली और रघुनाथपुर गांव में तैनात मोहन लाल व पृथ्वी सिंह का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह सैदनगर के मुतियापुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका शाजिया बी और शीतल का वेतन काटा जाएगा। यहां से भी शिकायत आई थी कि उक्त शिक्षिकाएं समय से पहले स्कूल बंद कर देतीं हैं। यहां तैनात हेडमास्टर गुलनाज बानो भी गैरहाजिर मिलीं,जिस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।



इसके साथ ही यहां तैनात एनपीआरसी से भी बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि स्कूल न जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed