Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teacher and ARP injured after being hit by a car

Rampur News: कार की टक्कर से शिक्षक व एआरपी घायल

Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher and ARP injured after being hit by a car
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार चालक ने बाइक सवार शिक्षक लोकेश राजपूत को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लोकेश राजपूत ग्राम महूनागर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एआरपी का कार्य भी संभालते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह के अनुसार, लोकेश बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे जिला मुख्यालय डाइट में प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे। नैनीताल हाईवे पर नवीन मंडी के पास पीछे से आ रही कार ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। शिक्षक की पत्नी निधि राजपूत समेत अन्य शिक्षक अस्पताल पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि लोकेश के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। सीओ पीपी सिंह ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed