{"_id":"65da4fdd996733ebf50a8b78","slug":"task-force-found-missing-from-check-post-dm-seeks-answers-rampur-news-c-282-1-rmp1006-116715-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चेकपोस्ट से गायब मिली टास्क फोर्स, डीएम ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चेकपोस्ट से गायब मिली टास्क फोर्स, डीएम ने मांगा जवाब
विज्ञापन
रामपुर। डीएम ने शुक्रवार रात में अवैध खनन को रोकने के लिए बनाई गईं चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान चेकपोस्टों से टास्क फोर्स गायब मिली। डीएम ने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर मिलने वाले अफसरों व कर्मचारियों से जवाब तलब किया है। वहीं चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन और ओवरलोडिंग में 14 ट्रकों को पकड़ा गया। अवैध खनन रोकने के लिए कुछ माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी ने टांडा, दढ़ियाल, स्वार, मसवासी समेत अन्य स्थानों पर टास्क फोर्स का गठन करते हुए रोजाना चेकिंग के आदेश दिए थे। डीएम के तबादले के बाद टास्क फोर्स के अफसर भी ढीले पड़ गए। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने शुक्रवार की रात में टांडा, मसवासी, दढ़ियाल, मुरसेना और खौद पहुंचकर वहां पर तैनात की गई टास्क फोर्स की सक्रियता का जायजा लिया। जिलाधिकारी को टांडा में मंडी समिति परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर टास्क फोर्स से संबंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी उपस्थित नहीं मिले। वहीं मसवासी में भी टास्क फोर्स तैनात नहीं मिली। वहां सिर्फ एक कांस्टेबल और एक राजस्व कर्मचारी उपस्थित मिले।
दढ़ियाल चौकी पर एसडीएम के नेतृत्व में टास्क फोर्स चेकिंग करते हुए मिली, जिनसे जिलाधिकारी ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई की स्थिति के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए सभी मजिस्ट्रेट व अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि ढुलमुल रवैया किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। शुक्रवार की रात में ही जिले की सभी टास्क फोर्स द्वारा 14 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें तहसील टांडा में पांच, तहसील स्वार में एक, तहसील बिलासपुर में सात और तहसील सदर में एक ट्रक सीज किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने के लिए नए सिरे से तैयार होगी रणनीति
अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन अब नए सिरे से रणनीति तैयार करेगा। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध खनन को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए भी नए स्तर से रणनीति तैयार की जा रही है। उसके क्रियान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा होगी।