{"_id":"60f5cbc98ebc3e6d342ee686","slug":"tanker-driver-arrested-rampur-news-mbd3963100149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे-तहेरे भाइयों को रौंदने वाला टैंकर चालक गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे-तहेरे भाइयों को रौंदने वाला टैंकर चालक गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। तेज रफ़्तार टैंकर ने सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन चचेरे-तहेरे भाइयों को रौंद दिया था। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने हादसे के आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस ने आरोपी चालक को जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार सुबह जुठिया गांव निवासी मुरारी,भूकन और श्यामलाल एक बाइक पर सवार होकर बढ़पुरा शर्की गांव में किसी किसान के खेत में धान की पौध लगाने जा रहे थे। इस दौरान नैनीताल मार्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में बाइक टैंकर में ही फंस गई थी। टैंकर चालक ने वाहन लेकर फरार होने की कोशिश में बाइक को घसीटते हुए टैंकर दौड़ा दिया था।इसमें करीब तीन सौ मीटर तक बाइक व बाइक सवार तीनो लोग टैंकर के साथ घसीटते हुए गए थे।टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में उतर गया था ।हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस बीच चालक मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं सोमवार को पुलिस ने इस मामले में रामपुर रोडवेज के पास से टैंकर चालक जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के डगरौआ गांव निवासी भानू प्रताप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक पंतनगर से खाली टैंकर लेकर गुजरात जा रहा था। इस दौरान उसने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवारों को रौंद दिया था।