फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car goes out of control after a tyre burst and collides with a canter; two youths killed

Rampur News: टायर फटने से बेकाबू कार कैंटर से टकराई, दो युवकों की मौत

Tue, 20 Oct 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 20 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Car goes out of control after a tyre burst and collides with a canter; two youths killed
बिलासपुर/भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम खूंटाखेड़ा गांव के पास कार का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों आदर्श कुमार (28) निवासी खूंटाखेड़ा और प्रमोद कुमार (21) निवासी मुंडिया, मनकरा की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मुंडिया गांव निवासी अंकुर (24) सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने साथी प्रमोद कुमार पुत्र रूपचंद्र निवासी मुंडिया और आदर्श पुत्र जितेंद्र निवासी खूंटाखेड़ा के साथ कार से उत्तराखंड के गदरपुर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, प्रमोद टाइल्स लगाने के ठेकेदार थे, जबकि आदर्श खूंटाखेड़ा गांव के अड्डे पर साइबर कैफे चलाते थे। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर खूंटाखेड़ा गांव से करीब 100 मीटर पहले भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास कार का अगला टायर अचानक फट गया। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर अंदर फंस गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया था, जहां आदर्श और प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही घायल अंकुर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह ढिल्लो भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
0000
उड़ गए कार के परखच्चे
बिलासपुर। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कार के परखच्चे उड़ गए और कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहन हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन मंगवाकर वाहनों को हटवाया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हाईवे पर यातायात सामान्य करा दिया गया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed