{"_id":"685af9f0cf07748357034566","slug":"tanda-youth-arrested-for-murder-of-delhi-girl-rampur-news-c-282-1-rmp1001-148220-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिल्ली की युवती की हत्या के आरोप में टांडा का युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिल्ली की युवती की हत्या के आरोप में टांडा का युवक पकड़ा
Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। दिल्ली के ज्योति नगर निवासी नेहा की हत्या के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने कस्बे में दबिश और नामजद आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में रहने वाली नेहा की हत्या के मामले में मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि टांडा कस्बा निवासी तौफीक सोमवार की रात में बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा और परिवार से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान नेहा को उसने धक्का देकर पांचवीं मंजिल से नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि नेहा तौफीक को भाई मानती थी और राखी बांधती थी, लेकिन आरोपी पिछले एक माह से बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जिस पर नेहा ने उससे दूरी बना ली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि तौफीक उनकी बेटी को लगातार धमकाता और परेशान करता था। शादी से मना करने पर धमकियां देता था। परिवार के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में भी तौफीक को घटनास्थल के पास देखा गया है। संवाद