फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tanda-Delhi roadways bus service will start in Tanda from today.

Rampur News: टांडा में आज से शुरू होगी टांडा-दिल्ली रोडवेज बस सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tanda-Delhi roadways bus service will start in Tanda from today.
रामपुर। टांडा में शनिवार से दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू हो जाएगी। हालांकि, दावा किया जा रहा था कि यह बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी, लेकिन शुक्रवार से बस सेवा शुरू नहीं हो सकी। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।नगर में रोडवेज बसों का संचालन न होने से नगर तथा देहात के दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करते हुए डग्गामार बसों में सफर करने पर विवश होना पड़ता है। डग्गामार बसों के संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने टांडा से रोडवेज बसों का संचालन शुरू करते हुए टांडा से दिल्ली के बीच बस चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को दो बजे रोडवेज के अधिकारियों तथा नगर पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज की मौजूदगी में बस सेवा शुरू की जाएगी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि टांडा से दिल्ली के बीच रोडवेज बसें चलाने से लोगों को अधिक लाभ नहीं होगा। टांडा से शाम सात बजे के बाद बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो जाता है। रोडवेज को टांडा से बाजपुर, मुरादाबाद, रामपुर, हल्द्वानी, रामनगर समेत अन्य शहरों के लिए दर्जन भर बसों का संचालन शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed