फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   take vaccine intime

निर्धारित अवधि में सभी को लगें वैक्सीन की दोनों डोज : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
take vaccine intime
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कलक्ट्रेट सभागार में देर रात सभी एसडीएम और वैक्सीनेशन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 14 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों में वैक्सीनेशन की स्थिति को तेज करने के बारे में सभी खंड विकास अधिकारियों और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में निर्धारित आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति में कोविड-19 की पहली और दूसरी डोज समय पर लग जाए, ताकि संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य पर जोखिम को कम किया जा सके। जनपद में संचालित रैन बसेरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी औचक रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण करके जन सुविधा के दृष्टिकोण से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं, ताकि किसी भी व्यक्ति को ठंड के दौरान रात्रि में खुले आसमान के नीचे न सोना पड़े। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा और अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से खंड विकास अधिकारी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed