{"_id":"57e8246b4f1c1bf90a574235","slug":"tailor-master-died-due-to-dangue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से टेलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से टेलर की मौत
अमर उजाला ब्यूूूरो/ रामपुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वार निवासी टेलर की बाजपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों के मुताबिक डेंगू से मौत होना बताया गया है।
स्वार थाना क्षेत्र के गांव मिलक ताज खां निवासी नदीम दिल्ली में टेलर का काम करता था। उसको काफी दिन से बुखार की शिकायत थी। दो दिन पहले ही वह अपने घर पर आया हुआ था। हालत खराब हो जाने के कारण परिवार के लोग उसको बाजपुर ले गए थे। जहां उसका उपचार कराया जा रहा था।
रविवार को उसकी देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। आए दिन स्वार क्षेत्र में डेंगू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन स्वास्थय विभाग कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन