फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sweeper in jauhar university

जौहर विवि में कैसे लगे पालिका के सफाईकर्मी..

Wed, 12 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
sweeper in jauhar university
रामपुर में कलक्ट्रेट सभागार मंे अधिकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेती केंद्रीय सफाई आयोग की सदस्य मंजू दिलेर

विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर के सवालों पर नगर पालिका के अफसरों की बोलती बंद हो गई। उन्होंने पूछा कि पालिका के तमाम कर्मचारी जौहर यूनिवर्सिटी में क्यों लगे हैं, लाखों की सफाई मशीन कहां गायब है, इसका जवाब अफसर नहीं दे सके। नाराज अध्यक्ष ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। 

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर मंगलवार को रामपुर में थीं। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में नगरपालिका परिषदों के अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की।  कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाकर वर्तमान सरकार की अपेक्षाओं, नीतियों एवं मंशा के अनुरूप कार्य करें। ऐसा न होने पर अफसरों के साथ कर्मचारियों पर भी कार्यवाही हो सकती हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें रामपुर नगर पालिका परिषद की सामने आईं। शिकायत आई कि रामपुर नगर पालिका के सफाई कर्मियों को यूनिवर्सिटी में तैनात कर रखा है। इसके साथ ही पालिका की लाखों की सफाई मशीन पूरी तरह गायब है। इस दौरान इस मशीन के जौहर यूनिवर्सिटी में भी होने की बात कही गई जिस पर सदस्य का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों को यदि किसी निजी विश्वविद्यालय लगाया गया है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करके एक सप्ताह के अंदर मुझे अवगत कराया जाए।  रामपुर पालिकी द्वारा खरीदी गई सफाई मशीन भी नहीं दिख रही है। इस पर भी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी निकाय अधिकारियों को वाजिब शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रत्येक माह में स्वास्थ्य शिविर के जरिए आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराने को कहा। श्रीमती दिलेर ने कहा कि मलिन बस्तियों में बारात घर एवं शादी विवाह हेतु बैंकों से लोन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सफाई कर्मियों को को ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी एमपी सिंह ने  बैठक में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन उमेश मंगला, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।             
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed