फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Suspicion of murder in young man's death; brother files complaint.

Rampur News: युवक की संदिग्ध मौत में हत्या की आशंका, भाई ने दी तहरीर

Thu, 11 Jun 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder in young man's death; brother files complaint.
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के धनोरी गांव में 18 वर्षीय प्रियांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मसवासी क्षेत्र के ज्वालापुर निवासी प्रियांशु का शव सोमवार सुबह धनोरी गांव के पास इस्लामनगर पुलिया के निकट खेत किनारे मिला था। वह कुछ दिनों से अपनी बुआ चंद्रकला के घर धनोरी में रह रहा था। रविवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया था, लेकिन सोमवार सुबह चारपाई पर नहीं मिला। बाद में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मृतक के भाई शिवम मौर्य ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। उसने बताया कि आठ जून की सुबह उसे प्रियांशु का शव कालीनगर और इस्लामनगर के बीच मार्ग पर पड़े होने की सूचना मिली थी। परिवारजन उसे गांव लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम मौर्य ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसे गुप्त रूप से जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या कर शव वहां फेंका गया था। उसने मामले की गहन जांच कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल अनुपम शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इसलिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed