फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   subrto football cup

Rampur News: उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर ने जीता फुटबॉल अंडर 14 का खिताब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
subrto football cup
रामपुर। शैक्षिक सत्र 2023-24 की खेल प्रतियोगिताओं का आगाज सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता से हुआ। जिसमें जनपदीय फुटबॉल अंडर-14 का खिताब उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर की टीम ने 2-0 से जीता। मैच महात्मा गांधी स्टेडियम तोपखाना में खेले गए।
विज्ञापन

अंडर-14 सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग से दो तथा बेसिक शिक्षा विभाग से एक टीम ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम ने 3-0 से राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ। जिसमें पहले हाफ में ही 2 गोल दागकर उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर की टीम ने बढ़त बना ली जोकि अंत तक कायम रही। इस प्रकार फुटबॉल प्रतियोगिता का जनपदीय खिताब बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर की टीम के नाम रहा। अंडर-17 प्रतियोगिता में रजा इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला जैन इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बीच हुआ जिसमें 2-0 से जैन इंटर कॉलेज को पराजित कर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीर पाल सिंह यादव, डॉ. अरविंद कुमार भास्कर, जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सलीम मियां, प्रतेश श्रीवास्तव, सलीम यूसुफ जैदी, मनोज कुमार, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed