फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sub inspector suspended

टांडा थाने का दरोगा निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
sub inspector suspended
रामपुर। सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात होने के बाद भी फर्जी दरोगा बन कर लोगों को धमकाना और प्रेमिका का फोटो पत्नी के आधार कार्ड पर लगवाने वाले शिक्षक के साथ खाना खाने वाले दरोगा को एसपी निलंबित कर दिया है। दरोगा का वीडियो वायरल हो गया था। साथ ही पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के सैंटाखेड़ा निवासी अनुपम भारती ने 20 अगस्त को एसपी से शिकायत की थी कि तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहब्बत नगर में स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात वीर सिंह उसके पति हैं, जो कि पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को धमकाते हैं। साथ ही पीड़िता ने कहा था कि वीर सिंह ने अनुपम भारती के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करवाकर उस पर उसकी जगह अपनी प्रेमिका का फोटो लगा लिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच की थी। जिस पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 171 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में दस नवंबर को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत की थी। उसका आरोप था कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है। जबकि, उसके साथ एक होटल मे दरोगा खाना खा रहे हैं। एसपी अंकित मित्तल ने आरोपी के साथ खाना खाने वाले टांडा थाने के दरोगा नरेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed