फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sub-inspector accused of assaulting elderly man

Rampur News: दरोगा पर बुजुर्ग से मारपीट का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector accused of assaulting elderly man
शाहबाद। जयतोली गांव में दो भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद कोतवाली पहुंचे बुजुर्ग ने हल्का दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में घायल बुजुर्ग को सीएचसी शाहबाद में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जयतोली निवासी रामगोपाल के दो बेटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार को दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। बेटों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए रामगोपाल भी अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे। रामगोपाल का आरोप है कि इसी दौरान उनके गांव पर तैनात हल्का दरोगा ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। परिजनों ने महिला के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन घायल रामगोपाल को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, रामगोपाल हृदय रोग से पीड़ित हैं और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि दरोगा ने किसी तरह की मारपीट नहीं की है। रामगोपाल के दो बेटों के बीच विवाद हुआ था। वह थाने पहुंचे थे और एक बेटे को छुड़ाना चाहते थे। पुलिस ने इससे इन्कार किया तो वह थाने के बाहर पहुंच गए और खुद ही अपने सिर में ईंट मार ली। इसकी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस पर लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed