फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Students heard PM's address in schools

Rampur News: स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सुना पीएम का संबोधन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students heard PM's address in schools
रामपुर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूरे होने पर जिले भर में स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया। बच्चों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यान से सुना।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूरे होने पर पधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए देश भर के स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इसी क्रम में जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मोबाइल व एलईडी के जरिए छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने पर स्कूलों, उच्च शिक्षा और कौशल विकास शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन पर चर्चा की। युवाओं में मौलिक मानवीय मूल्यों की स्थापना पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में मॉडल मॉंटेसरी स्कूल किला, प्राथमिक विद्यालय पुरानी ईदगाह, कंपोजिट विद्यालय अजीतपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पंजाबनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पसियापुरा, प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर जागीर, प्राथमिक विद्यालय जिठनिया सहित 54 स्कूलों में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बच्चों, अभिभावकों को दिखाया। शिक्षकों ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यान से सुना। जिले के माध्यमिक और उच्च शिक्षा के कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहबाद में छात्र-छात्राओं को सुनाया संबोधन
शाहबाद। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा, राजकीय इंटर कालेज रेवड़ी, डाल चंद शर्मा इंटर कॉलेज धुरियाई, आईएम इंटर कालेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का प्रसारण छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों व शिक्षकों को दिखाया गया। संवाद


संबोधन सुनकर छात्र-छात्राएं हुए खुश
टांडा। नगर सहित देहात क्षेत्र के बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन छात्र-छात्राओं को सुनाया। संबोधन में पीएम ने शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed