{"_id":"57153aaf4f1c1b1c108b474c","slug":"students-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील के चावल का नमूना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील के चावल का नमूना फेल
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को घटिया भोजन खिलाया जा रहा है। एक बार फिर बच्चों को दिए जाने वाले चावल का सैंपल फेल हो गया है। प्रशासन को घटिया चावल दिए जाने की रिपोर्ट मिल गई है।इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिड-डे मील योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भोजन मुहैया कराया जाता है। इसके तहत बच्चों को हर रोज मेन्यू के हिसाब से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्कूलों के साथ ही ग्राम पंचायतों को पास होती है। राशन का उठान सरकारी स्तर पर कराया जाता है।
बच्चों को शुद्ध भोजन मिल सके इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह समय-समय पर मिड-डे मील के तहत बांटे जाने वाली खाद्य सामग्री का गुणवत्तापूरक जांच कराने के लिए सैंपलिंग कराए। इसके तहत पिछले साल मार्च में कई स्कूलों से मिड-डे मील के तहत बांटे जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए थे। इसकी रिपोर्ट मिलनी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग को सोमवार को मिली एक रिपोर्ट में चावल का नमूना फेल होने की पुष्टि हुई है। मिड-डे मील योजना के तहत यहां पर बच्चों को घटिया चावल परोसे जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अब इस रिपोर्ट का अध्ययन करने में लगी है। इसमें कार्रवाई के लिए अब बीएसए को लिखा जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी डा.चमन लाल ने बताया कि मिड-डे मील के तहत बांटे जाने वाले चावल के नमूने की रिपोर्ट फेल में आई है। मामले में अब बीएसए को लिखा जाएगा, ताकि वह अपने स्तर से कार्रवाई कर सकें।