फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student will know about astronomy

ग्रह-नक्षत्रों की चाल समझेंगे सीबीएसई छात्र

Thu, 12 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनके राशि से संबंध। अनंत ब्रह्मांड में होने वाली खगोलीय घटनाएं। अन्य ग्रह पर जीवन और उसकी रोमांचक कल्पना। ब्रह्मांड और खगोलीय विज्ञान से जुड़ी ऐसी तमाम उत्सुकताओं व जानकारियों को सीबीएसई के छात्र-छात्राएं साझा करेंगे।

वर्ल्ड एस्ट्रोनॉमी डे यानी विश्व खगोल विज्ञान दिवस के मौके पर सीबीएसई द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं व चर्चा के माध्यम से अंतरिक्ष से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आसमान में अनंत ब्रह्मांड में समाए कई अनजाने ग्रह, उन पर जीवन, चंद्रयान की यात्राएं और खगोलीय घटनाएं हमेेशा से उत्सुकता का विषय रही हैं। फिर चाहे वह बालमन हो या कोई बुद्धिजीवी हर किसी की कल्पनाओं व विचारों में अंतरिक्ष की एक रोमांचक दुनिया और उसके किस्से बसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मांड से जुड़ी ऐसी तमाम रोमांचक जानकारियों से छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए सीबीएसई ने 14 मई को वर्ल्ड एस्ट्रोनॉमी डे पर विशेष आयोजनों का निर्देश दिया है। सीबीएसई की एडिशनल डायरेक्टर (रिसर्च एंड इनोवेशन) सुगंध शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed