फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Student killed in tractor-trolley collision, brother injured

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत, भाई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Student killed in tractor-trolley collision, brother injured
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कक्षा पांच के छात्र अनमोल राठौर (11) की मौत हो गई। उसका तहेरा भाई अरुण घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ग्राम खेमपुर में रविवार की रात गांव के ही 20 कांवड़ियों का एक जत्था ट्रैक्टर-ट्राली से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहा था। कांवड़ियों को गांव से रोड तक छोड़ने के लिए गांव वाले और बच्चे उनके साथ जा रहे थे। गांव से कुछ दूर निकलते ही रहसेना गांव की गली में चालक ट्रैक्टर को मोड़ने लगा। तभी वहां पर खड़े अनमोल और अरुण पर लाखन सिंह का ट्रैक्टर चढ़ गया। अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के पिता पप्पू की तहरीर पर लाखन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तीन बहनों का अकेला भाई था अनमोल

बेटे की मौत की खबर सुनकर अनमोल की मां लक्ष्मी देवी बेसुध हो गईं। वहीं उसकी तीन बड़ी बहनों सोनी, शिवानी और सलोनी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अनमोल तीन बहनों का अकेला भाई था। उसकी मौत के बाद बहनें रोते हुए कह रही थीं, अब रक्षाबंधन पर राखी किसे बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed