फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Student drowned in Pilakhar river not found even on third day

Rampur News: तीसरे दिन भी नहीं मिला पीलाखार नदी में डूबा छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Student drowned in Pilakhar river not found even on third day
रामपुर। मिलक क्षेत्र के ग्राम भैंसोड़ी में पीलाखार नदी में डूबे छात्र का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। बरेली से आए पीएसी के गोताखोर छात्र की तीन दिन से तलाश कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। थाना क्षेत्र के गांव भैसोड़ी शरीफ निवासी मोहनलाल का पुत्र लाखन (11) बुधवार को दोस्तों के साथ पीलाखार नदी में नहाने गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन करते हुए छात्र के साथ गए उसके दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लाखन उनके साथ ग्राम बेहटा से होकर गुजर रही पीलाखार नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते हुए तेज बहाव के साथ बह गया है। देर रात ग्रामीणों ने छात्र को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने छात्र के डूबने की सूचना पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह और तहसीलदार राकेश चंद्रा स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी पर पहुंचे और छात्र की तलाश शुरू की। नदी का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय गोताखोर छात्र का पता नहीं लगा सके। जिसके बाद बरेली से पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर पूरे दिन रेस्क्यु ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। छात्र के डूबने के तीसरे दिन शुक्रवार को भी पीएसी के गोताखोरों ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नदी के 15 किलोमीटर के एरिया को सर्च किया लेकिन फिर भी छात्र का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

देर शाम तक गोताखोर छात्र की तलाश में नदी में डटे रहे। एसडीएम मोनिका सिंह ने बताया कि नदी में डूबे छात्र का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पूरे ऑपरेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी तक छात्र का पता नहीं चल सका है। पीएसी के गोताखोर द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं। वही परिजनों को लगातार संपर्क में रखा जा रहा है। हर संभव मदद करने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed