{"_id":"57d70a694f1c1b912cd47c85","slug":"student-died-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में बुुखार से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में बुुखार से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ दढ़ियाल रामपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बुुखार से छात्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रहस्यमय बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी कस्बे में एक किसान के सत्रह साल के बेटे की बुखार से मौत हो जाने के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गई है।
कस्बे के मोहल्ला बगियावाला में मस्जिद के पास रहने वाले किसान अली हसन का सत्रह साल का बेटा आसिफ गांधी इण्टर कॉलेज दढ़ियाल में कक्षा दस में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार आसिफ को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। उसका इलाज एक चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह अचानक छात्र को तेज बुखार के साथ उल्टी शुरू हो गईं, जिसके बाद परिजन छात्र को मुरादाबाद ले गए और वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सोमवार की तड़के 4 बजे छात्र की मौत हो गई। छात्र का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार छात्र को डेंगू आशंकित बताया गया है। वहीं छात्र की मौत के बाद कॉलेज में दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। उसके बाद स्कूल में अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन