{"_id":"6a4eb134c69b873585087988","slug":"student-assaulted-while-getting-photocopies-done-father-also-beaten-up-when-he-went-to-lodge-a-complaint-rampur-news-c-282-1-smbd1025-175022-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फोटो स्टेट कराने गए छात्र से मारपीट, शिकायत करने पहुंचे पिता को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फोटो स्टेट कराने गए छात्र से मारपीट, शिकायत करने पहुंचे पिता को भी पीटा
Thu, 09 Jul 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्बा राजपुर में फोटो स्टेट कराने गए 11 वर्षीय छात्र के साथ कुछ युवकों ने रंजिशन मारपीट कर दी। शिकायत करने पहुंचे उसके पिता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र का अस्पताल में उपचार कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम गंगापुर बहांपुर निवासी इशरत अली के अनुसार उनका 11 वर्षीय बेटा समीर अली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार शाम वह साइकिल से पड़ोसी गांव कस्बा राजपुर में फोटो स्टेट कराने गया था। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उसे रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर इशरत अली शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। परिजन घायल पिता-पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।